बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिले के वनांचल क्षेत्र बार नवापारा अंतर्गत ग्राम हरदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने गए ग्रामीणों के जाल में अचानक एक मगरमच्छ फंस गया। आबादी क्षेत्र के निस्तार तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके बाद मगरमच्छ की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई।
विशेषज्ञों की सलाह पर मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जंगल सफारी नवा रायपुर में छोड़ दिया गया, जहां उसे अनुकूल आवास मिल सके।
वन विभाग ने इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
डीएफओ ने दी जानकारी
डीएफओ गणवीर धम्मशील ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बार नवापारा क्षेत्र में प्रस्तावित क्रोकोडाइल पार्क के लिए मगरमच्छ लाए गए थे। संभावना है कि उनमें से कुछ अंडों से निकले छोटे मगरमच्छ आसपास के जल स्रोतों तक पहुंच गए हों और अब बड़े होने के बाद तालाब में दिखाई दे रहे हों।
गांव के तालाब में पहली बार मगरमच्छ मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY-IV) 2025-26 के अंतर्गत ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...