डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 36.97 लाख की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

Posted On:- 2026-02-19




रायगढ़ (वीएनएस)। जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने खुद को टेलीकॉम, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाते हुए विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त परिवेक्षक से 36,97,117 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने 17 फरवरी 2026 को साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(6), 318(4) एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।

पीड़ित ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुआ है। 14 जनवरी 2026 को एक महिला ने खुद को Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) से जुड़ा बताते हुए कॉल किया और आधार का दुरुपयोग कर जियो नंबर से आपराधिक गतिविधि की बात कही। इसके बाद फर्जी पुलिस व सीबीआई अधिकारियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी।

वीडियो कॉल पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले ठग ने दबाव बनाकर बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच पीड़ित ने अलग-अलग खातों में पूरी राशि भेज दी। शिकायत पर करीब दो लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। पुलिस बैंक खातों व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।



Related News
thumb

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 47 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है


thumb

स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने शुरू किया प्याऊ घर

जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय...


thumb

जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओ...

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्ट...


thumb

नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई को

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक...


thumb

जनगणना 2027 : जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर एवं एसएसपी ...

भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को...