बलौदाबाजार (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 5:30 बजे तहसील परिसर में स्थित एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में लगी। उस समय कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग धीरे-धीरे फैलते हुए तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गई।
तहसील कार्यालय से धुआं और आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से राजस्व रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बाहर निकाल लिया गया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कार्यालय के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
प्रशासन के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...