कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म

Posted On:- 2026-03-09




श्योपुर (वीएनएस)। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है और इन नए शावकों के जन्म के साथ कूनो में चीता परिवार और भी बड़ा हो गया है।

पांच शावकों के जन्म के बाद भारत में जन्मे स्वस्थ चीतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह भारत की धरती पर चीतों का दसवां सफल जन्म समूह माना जा रहा है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या प्रोजेक्ट चीता की सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक है।

नए शावकों के जन्म के साथ अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिकोण से इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। वन विभाग को उम्मीद है कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहेंगे और आने वाले समय में देश में चीतों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। कूनो नेशनल पार्क अब देश में चीता संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।



Related News
thumb

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले-यूपी की सभी 80 सीटें जीतने पर भी ईवीएम...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खिलाफ है और चुनावी नतीजों के ब...


thumb

नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश ’ने कमाए ₹200 क...

डॉक्टर से फिल्म निर्देशक बने विशाल चतुर्वेदी की कम बजट वाली फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


thumb

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बीच सुवेंदु अधिकारी ने खाई मछली, बीजे...

सुवेंदु अधिकारी ने कौशिकी अमावस्या पर कालीघाट मंदिर में मछली का पारंपरिक भोग ग्रहण किया, जिससे धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार पर दिए बयान से उपजे वि...


thumb

ब्रिक्स पर सरकार का एकाधिकार नहीं: सलमान खुर्शीद ने दिल्ली समिट में...

सलमान खुर्शीद ने आगामी ब्रिक्स समिट में भारत का प्रतिनिधित्व पूरे देश का होने की वकालत की है, जिसमें केंद्र सरकार के साथ विपक्ष की भी भागीदारी हो।


thumb

मोदी-पुतिन की केमेस्ट्री ने बदला डिफेंस गेम ! यूक्रेन पर भी हुई बात

रक्षा और रणनीतिक सहयोग के इतने बड़े एजेंडे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की बातचीत में भी यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया और रूस के राष्ट्रप...


thumb

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी, भारत नेविगेशन की आजादी का क...

ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत स्थिरता और विकास का स्रोत बना हुआ है। ...