छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल, व्यापम होगा भंग

Posted On:- 2026-03-12




रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में कर्मचारी चयन मंडल के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के बाद अब राज्य सिविल सेवा परीक्षा को छोड़कर अधिकांश सरकारी भर्तियां इसी नए मंडल के माध्यम से की जाएंगी।

सरकार के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को भंग कर दिया जाएगा और उसकी जगह कर्मचारी चयन मंडल काम करेगा। कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के अनुसार नया मंडल व्यापम की तुलना में अधिक सशक्त होगा और भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में काम करेगा।

नया बोर्ड होगा ज्यादा मजबूत
राज्यपाल की अधिसूचना जारी होते ही व्यापम को समाप्त कर दिया जाएगा। वर्तमान में व्यापम की अध्यक्ष रेणु पिल्ले ही कर्मचारी चयन मंडल की चेयरमैन होंगी। हालांकि नए मंडल में चेयरमैन के साथ-साथ पीएससी की तरह सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी। चेयरमैन और सदस्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी होंगे और सभी महत्वपूर्ण फैसले पूर्ण बोर्ड द्वारा लिए जाएंगे।

भर्ती में गड़बड़ियों के बाद लिया फैसला
पिछले समय में शिक्षक और पुलिस कांस्टेबल भर्ती जैसी प्रक्रियाओं में सामने आई समस्याओं के बाद सरकार ने मजबूत भर्ती तंत्र बनाने का फैसला किया। कई मामलों में भर्ती प्रक्रिया में देरी और चयन में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके कारण हजारों पद खाली रह गए थे।

अब एक साथ होंगी परीक्षाएं
नए कर्मचारी चयन मंडल का उद्देश्य विभिन्न विभागों की समान प्रकृति की परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करना है। इसके लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा और तय समय में परीक्षा और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे युवाओं को लंबे समय तक रिजल्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

जिला स्तर की भर्तियां भी होंगी केंद्रीकृत
सरकार जिला स्तर पर होने वाली चतुर्थ श्रेणी और अन्य भर्तियों को भी कर्मचारी चयन मंडल के अधीन लाने की तैयारी में है। इससे भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और अनियमितताओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि कई राज्यों के भर्ती बोर्डों का अध्ययन करने के बाद यह मॉडल तैयार किया गया है। उनका कहना है कि यह नया मंडल राज्य में समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



Related News
thumb

बिना पर्ची बेच रहे थे प्रतिबंधित दवाएं, रायपुर में 4 मेडिकल स्टोर सील

रायपुर में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है


thumb

सावन में बाबाधाम जाना हुआ आसान, बिलासपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन; कंफ...

सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।


thumb

राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समान अवसर और समावेशी समाज के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित


thumb

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

राज्य के प्रतिभाशाली, नवाचारी और प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च बाल सम्मान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ...


thumb

खराब सड़कों और आवारा मवेशियों पर हाई कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांग...

छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों और हाईवे पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरका...


thumb

रायपुर के ऑक्टोपस बार के पास भीषण आग, 4 दुकानें राख

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं।