राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई

Posted On:- 2026-10-28





रायपुर(वीएऩएस)।छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जिला रायपुर के प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। संभाग प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोशरिया एवं सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी भी उपस्थित रहीं। जिले के 50 प्रकरणों में अब तक 28 की सुनवाई की गई है, जिनमें 7 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।
सुनवाई में एक मामले में अनावेदक ने आवेदिका को 4 नवंबर को एकमुश्त 5 लाख रुपये देने की सहमति दी। आवेदिका 31 अक्टूबर को महिला पुलिसकर्मी एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम के साथ ससुराल से अपना सामान ले सकेगी। संपत्ति विवाद में ग्राम बिरकोनी स्थित 2 एकड़ खेत और छेरीखेड़ी स्थित मकान का एक माह में आवेदिका के नाम पंजीयन कराने तथा बच्चों का टीसी दिलाने के निर्देश दिए गए।
एक घरेलू विवाद में आवेदिका को विधिक सहायता से अधिवक्ता उपलब्ध कराने के निर्देश देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। साथ रहने की सहमति वाले मामले में अनावेदक को मारपीट न करने और आवेदिका को प्रतिमाह 5 हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए। दिव्यांग आवेदिका की लिफ्ट नवंबर तक ठीक कराने के लिए अनावेदक को समय दिया गया।
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण की शिकायत पर आयोग के निर्देशानुसार टिकरापारा थाने में अनावेदक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64(2)(उ) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। तीन प्रकरणों में अनावेदकों की अनुपस्थिति पर आगामी सुनवाई में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।सुनवाई में रायपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मंजू थदानी, डीएसपी स्नेहा आकाश राव, महिला थाना प्रभारी मौर्य, सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर नीति सिंह, संरक्षण अधिकारी प्रीति पाण्डेय सहित आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News

thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राश...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

युवतियों के लिए निःशुल्क आई.टी. हेल्पडेस्क प्रशिक्षण, आवेदन 31 तक

जिला परियोजना के लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी अम्बिकापुर के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में वर्ष 2026-27 हेतु पंजीकृत ...


thumb

पलंगड़ी से इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण पूर्ण, 10 ग्रामों को मिलेगी...

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड लखनपुर में पलंगड़ी से इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।


thumb

राज्योत्सव में दिखेगी विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर, सरगुजा में कृषि मं...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को सरगुजा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा।


thumb

24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महता...