जनगणना 2027 के लिए दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-28





कवर्धा(वीएनएस)।जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो बैचों में आयोजित इस प्रशिक्षण में संबंधित चार्ज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली तथा दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अहम है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री बलवंत सोमकुंवर ने जनगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनसंख्या गणना कार्य संपन्न करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन करने और अपने दायित्वों को समझकर कार्य करने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और सभी निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राश...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

युवतियों के लिए निःशुल्क आई.टी. हेल्पडेस्क प्रशिक्षण, आवेदन 31 तक

जिला परियोजना के लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी अम्बिकापुर के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में वर्ष 2026-27 हेतु पंजीकृत ...


thumb

पलंगड़ी से इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण पूर्ण, 10 ग्रामों को मिलेगी...

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड लखनपुर में पलंगड़ी से इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।


thumb

राज्योत्सव में दिखेगी विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर, सरगुजा में कृषि मं...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को सरगुजा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा।


thumb

24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महता...