अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला परियोजना के लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी अम्बिकापुर के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में वर्ष 2026-27 हेतु पंजीकृत कोर्स प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0) अंतर्गत डोमेस्टिक गाई.टी. हेल्पडेस्क (कम्पयूटर) में प्रशिक्षण प्रारम्भ होने जा रहा है।
पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक लड़कियां जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम हो 31 अक्टूबर 2026 तक समय सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे के बीच लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें पंजीकृत हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर, गांधी चौक, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर अम्बिकापुर (छ.ग.) 497001 में सम्पर्क कर सकते है।
अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड लखनपुर में पलंगड़ी से इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को सरगुजा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महता...