नारायणपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कुतुल के आश्रित ग्राम कोड़लियार के घोटूल में पहली बार आवास चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास निर्माण की प्रगति और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। आवास चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सीईओ खलखो को गांव में पेयजल, सड़क, स्कूल और आंगनबाड़ी जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। इस पर सीईओ खलखो ने ग्रामीणों को आवास निर्माण के साथ-साथ शौचालय निर्माण भी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि गांव में स्वच्छता और बेहतर जीवन स्तर को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच और उपसरपंच ने आश्वासन दिया कि आवास निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी और एक माह के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। घोटूल में आयोजित इस आवास चौपाल से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक सकारात्मक पहल देखने को मिली।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...
पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...