बिहान योजना का सहारा

Posted On:- 2026-03-14




स्व सहायता समूह से जुड़कर तुलेद्री ठाकुर बनीं आत्मनिर्भर

नारायणपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी योजना से जुड़कर नारायणपुर जनपद पंचायत के ग्राम सलेंगा (गुरिया) की रहने वाली तुलेद्री ठाकुर ने अपने जीवन में नई दिशा पाई है। तुलेद्री ठाकुर पहले आर्थिक रूप से काफी संघर्षपूर्ण जीवन जी रही थीं। उनका परिवार मुख्य रूप से खेती पर निर्भर था, जिससे घर का खर्च चलाना कठिन हो जाता था। सीमित आय के कारण परिवार का भरण-पोषण करना एक बड़ी चुनौती था। वर्ष 2016 में “मां संतोषी स्व सहायता समूह” के गठन के बाद तुलेद्री ठाकुर समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बचत की आदत अपनाई और समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बाद में उन्हें चकरी निधि से 15 हजार, सामुदायिक निवेश कोष से 60 हजार और बैंक लिंकेज के माध्यम से 06 लाख रुपए आर्थिक सहायता मिली। इस सहायता से तुलेद्री ठाकुर ने खेती के साथ धान से चावल बनाने के लिए राइस मिल का व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान में उनके पास लगभग 3 एकड़ जमीन है, जहां वे खेती भी करती हैं और साथ ही राइस मिल का संचालन भी करती हैं। इससे उन्हें हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये की आय होने लगी है।

तुलेद्री ठाकुर का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिली, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने बचत, ऋण और व्यवसाय प्रबंधन के बारे में सीखा। आज वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। तुलेद्री ठाकुर की सफलता यह दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। बिहान योजना के माध्यम से आज ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर रही हैं।



Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...