24 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Posted On:- 2026-03-14




335 पदों पर होगी भर्ती

नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रजा जैन के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष में आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों से प्राप्त कुल 335 रिक्त पदों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपना संपूर्ण बायोडाटा तथा आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जमा किए गए आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोक्ताओं द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने की अपील की है।



Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...