नारायणपुर से पांगुर बोरगांव नेलांगूर और बेड़माकोटी तक मुख्यमंत्री बस सेवा अक्टूबर से प्रारंभ

Posted On:- 2026-03-14




कई गांवों को मिल रही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की सुविधा

ग्रामीणों में खुशी की लहर मुख्यमंत्री को दिए धन्यवाद

नारायणपुर (वीएनएस)। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई लगभग 60 किलोमीटर होगी, जिससे क्षेत्र के कई दूरस्थ गांवों को सीधा परिवहन संपर्क मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के अनुसार यह मार्ग नारायणपुर से शुरू होकर कुरूषनार, बासिंग, कुंदला, सोनपुर, मसपुर, होरादी, गारपा, कांडुलपारा होते हुए पांगुर तक पहुंचेगा। इस मार्ग के शुरू होने से इन सभी गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

इस मार्ग पर पहले से जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी परमिट के आधार पर गारपा तक दो बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के वाहन क्रमांक  CG21F0927  और CG17F0911 हैं, जिनकी बैठने की क्षमता क्रमशः 41 और 32 सीट है। प्रस्तावित मार्ग का लगभग 49 किलोमीटर हिस्सा वर्तमान बस मार्ग से ओवरलैप करता है। प्रस्तावित मार्ग पर कई महत्वपूर्ण संस्थान भी स्थित हैं। इनमें बासिंग, ढ़ोडरीबेड़ा, मसपुर, होरादी, गारपा और पांगुर में बीएफएफ कैंप, सोनपुर में अस्पताल तथा कुंदला में आरकेएम आश्रम शामिल हैं, जिससे इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाता है।

मार्ग के अंतर्गत राज्य राजमार्ग एसएच 5 का भी उपयोग होगा तथा कुल दूरी लगभग 60 किलोमीटर निर्धारित की गई है। प्रस्तावित मार्ग पर बस संचालन के लिए 30 से 35 सीट क्षमता वाली बसों को उपयुक्त माना गया है। वर्तमान में होरादी और पांगुर जैसे गांवों में नियमित यात्री वाहन संचालित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नए मार्ग के प्रस्ताव से इन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।



Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...