दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में कल जिला स्तरीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना जा सकता है। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी, मसाला निर्माण, आचार, पापड़ तथा मिलेट आधारित उत्पाद जैसे छोटे उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं, जिनके लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम इस पहल की नोडल एजेंसी है तथा चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दंतेवाड़ा जिले में इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय...
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट...
जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्ट...
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक...
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को...