स्वाद से भरपूर अप्पे, चटनी के साथ करें सर्व

Posted On:- 2026-03-15




अगर आप भी सर्दियों में सुबह के टाइम में स्वादिष्ट और झटपट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो पालक अप्पे को ट्राई कर सकते हैं. पालक अप्पे को आप नारियल की चटनी, धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. पालक अप्पे बच्चों के टिफिन में देने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते इसे तैयार करने का तरीका|

पालक अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

सूजी- 1 कप

पालक- 1 गुच्छा

दही- आधा कप

अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

हरी मिर्च- 1

नमक- स्वादानुसार

बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच

प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)

गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ

पानी- जरूरत के अनुसार

तेल- जरूरत के अनुसार

पालक अप्पे को कैसे तैयार करें?

पालक अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छे से मिला लें. इसे ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें. अब पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और अदरक को डालकर बारीक पीस लें. पालक के पेस्ट को आप सूजी के मिश्रण में डाल दें.

अब इसमें आप प्याज और कद्दूकस किया हुआ गाजर डाल दें. नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.

इसके बाद आप इसमें बेकिंग सोडा डाल दें. थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

अब अप्पे पैन को गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा-सा तेल डाल दें.

चम्मच की मदद से घोल को सांचे में भर दें और ढककर पका लें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब आप अप्पे को पलट दें और दूसरी तरफ से अच्छे से सेंक लें. दोनों तरफ से पक जाने के बाद आप गैस बंद कर दें. तैयार अप्पे को आप घरवालों को सर्व करें|



Related News
thumb

हेल्दी माने जाने वाले ये ड्राई फ्रूट्स हार्ट और किडनी के लिए हैं खत...

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन किसी भी चीज़ का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, और यह बात ड्राई फ्रूट्स पर भी लागू होती है। ...


thumb

लोहे के बर्तन में भूलकर भी न पकाएं खाने की ये चीजें

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो मिट्टी के बर्तनों और लोहे के बर्तनों में खाना पकाएँ और खाएँ, क्योंकि आजकल खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले विभ...


thumb

शरीर को जर्जर कर सकती है इस विटामिन की कमी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन से भरपूर आहार लेना जरूरी है। अगर किसी एक विटामिन की कमी हो जाए तो इससे पूरी बॉडी पर असर पड़ता है। धीरे-धीरे रोग ...


thumb

किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?

गर्मियों में अक्सर लोग अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए नींबू पानी पीते हैं। क्या आपको भी नींबू पानी पीना पसंद है? नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद...


thumb

चीनी की जगह इन नेचुरल स्वीटनर का करें सेवन

अगर आप भी मीठी चीजों के दीवाने हैं, लेकिन चीनी से होने वाले नुकसानों को लेकर चिंतित रहते हैं? तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं! क्योंकि आज हम आपको क...


thumb

खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार

महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल लो लगता है और आलस छाया रहता है...