सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह ने किया बालक आश्रम हिकपाड़ और धुरबेड़ा का निरीक्षण

Posted On:- 2026-03-16




नारायणपुर (वीएनएस)। अबूझमाड़ क्षेत्र दशकों से नक्सल समस्या और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के कारण शासन-प्रशासन की पहुँच से दूर रहा है। ऐसे सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में नियद नेल्लानार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ष्सुशासन आपके द्वारष् अभियान शुरू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत जिला स्तर के राजपत्रित अधिकारी प्रत्येक सप्ताह अनिवार्य रूप से अपनी आवंटित ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

इसी क्रम में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बालक आश्रम हिकपाड़ और बालक आश्रम धुरबेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रमों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी लेकर छात्रावास अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत बालक आश्रम हिकपाड़ से की गई, जहां उन्होंने बच्चों के आवासीय कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य, रसोईघर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके पश्चात सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बालक आश्रम धुरबेड़ा का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत छात्रों की संख्या, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, भवन की स्थिति, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई तथा स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने ग्राम पंचायत धुरबेड़ा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, राशन दुकान और खेल मैदान का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही धुरबेड़ा के देवगुड़ी और गोटूल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के अजय तिवारी और सतेर कांगे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...