नारायणपुर (वीएनएस)। जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन का एक बार फिर संवेदनशील एवं जनहितैषी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है। ग्राम बिंजली के प्राथमिक विद्यालय से कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल तक जाने वाली वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो गया है।
जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिंजली में पिछले 3दृ4 वर्षों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। सड़क अधूरी होने के कारण ग्रामीणों सहित स्कूल और कृषि महाविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन के समक्ष आवेदन देकर रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करते हुए अधूरी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय बिंजली से कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करा दिया। सड़क निर्माण पूरा होने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने लगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूर्ण होने पर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से अब आवाजाही सुगम हो गई है तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...
पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...