CAF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

Posted On:- 2026-03-17




खैरागढ़। जिले के छुईखदान क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरे पैलेस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान 38 वर्षीय कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो सीएएफ की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी था। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि घटना उदयपुर पैलेस परिसर में हुई, जहां राजपरिवार की संपत्ति होने के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से राजपरिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है। दोनों परिसरों की सुरक्षा के लिए सीएएफ जवानों की तैनाती की गई है।


साथी जवानों के अनुसार कृपाचंद सोनवानी पिछले कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था। सोमवार शाम अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने किसी निजी कारण के चलते यह कदम उठाया होगा। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...