टेक्सास से एलपीजी लेकर आ रहा जहाज भारत पहुंचा

Posted On:- 2026-03-22




नई दिल्ली (वीएनएस)। दुनिया भर में सामान की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बीच, अमेरिका से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर एक बड़ा जहाज़ भारत के मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया है। अमेरिका के टेक्सास राज्य से एलपीजी लेकर आ रहा मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर बंदरगाह पर पहुंच गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, रूस से कच्चा तेल ले जा रहा एक अन्य जहाज भी मंगलुरु पहुंच गया है। यह जहाज बंदरगाह से लगभग 18 समुद्री मील दूर स्थित था। तेल को पाइपलाइन के माध्यम से एमआरपीएल तक पहुंचाने के लिए सिंगल-पॉइंट मूरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

रूस से आया यह कच्चा तेल अमेरिका की ओर से जारी किए गए अस्थायी सामान्य लाइसेंस के बाद पहुंचा है, जिससे 12 मार्च से समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति मिली है। मध्य पूर्व में तनाव के बीच वैश्विक ईंधन कीमतों को स्थिर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह कदम उठाया गया है।

अमेरिका से मिली अनुमति के बाद भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में भारी बढ़ोतरी की है। ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तेल आपूर्ति में आई बाधाओं के बाद आपूर्ति संबंधी चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से भारत ने कच्चे तेल की खरीद में बढ़ोत्तरी की है।

इससे पहले, 'नंदा देवी' और 'शिवालिक' जहाज भी एलपीजी लेकर भारत आए थे। नंदा देवी जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा था और शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर बेहद जोखिम भरे रास्ते से गुजरते हुए एलपीजी लेकर आए थे। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री रास्ता बाधित है।

पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज और 611 भारतीय नाविक मौजूद हैं और डीजी शिपिंग जहाज मालिकों, आरपीएसएल एजेंसियों और भारतीय मिशनों के समन्वय से स्थिति पर नजर रख रहा है।



Related News
thumb

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।


thumb

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना राहुल गांधी की आदत, सीईसी पर आरोप ...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ज...


thumb

विश्व हिंदू परिषद ने पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी पर कांग्रेस की ...

विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि फ्लाईदुबई विमान में हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार की राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने सराहना नही...


thumb

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर लगाया मुसिलम वोटरों के नाम हटवाने का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं को बाहर करने की साजिश ह...


thumb

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर सौरभ...

दिल्ली में इंडिया गेट के पास आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।


thumb

कांग्रेस ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, ...

जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार कि...