रायपुर (वीएनएस)। रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाले एनएच-53 स्थित खारून नदी ब्रिज पर 1 अप्रैल से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। यह काम करीब एक माह तक चलेगा, इस दौरान पुल पूरी तरह बंद रहेगा और यातायात के लिए डायवर्जन एवं वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।
यह ब्रिज रोजाना लगभग डेढ़ लाख वाहनों की आवाजाही संभालता है। ऐसे में मरम्मत के दौरान भारी ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति बनने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रायपुर ट्रैफिक के अतिरिक्त डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार सहित एनएचएआई और स्थानीय थाना प्रभारियों ने मौके का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुचारू यातायात के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया है।
दुर्ग से रायपुर आने के लिए डायवर्जन
एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, अभनपुर जाने वाले वाहन: सेलूद—पाटन—अभनपुर मार्ग
दुर्ग, भिलाई, उतई से आने वाले: सेलूद—फूंडा—जामगांव—मोतीपुर—अमलेश्वर मार्ग
चरोदा, भिलाई-3 से आने वाले: सिरसा गेट—मोतीपुर—अमलेश्वर मार्ग
कुम्हारी क्षेत्र से आने वाले: कुम्हारी—उरला—खमरिया—अमलेश्वर मार्ग
रायपुर से दुर्ग जाने के लिए मार्ग
छोटे वाहन: चंदनीडीह से पुराने रपटा/पुल के जरिए कुम्हारी टोल
अन्य वाहन: भटगांव—अमलेश्वर—मोतीपुर मार्ग
वन-वे ट्रैफिक रहेगा लागू
पुल के आसपास वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा। कुम्हारी टोल से चंदनीडीह तक विशेष रूप से वन-वे नियमों का पालन करना होगा।
लोगों से अपील
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। खासकर एयरपोर्ट, अस्पताल, रेलवे स्टेशन या परीक्षा केंद्र जाने वाले लोग पहले से प्लानिंग करें।
साथ ही ओवरटेक से बचने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का पालन करने से जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...