जिले में नशा मुक्ति की दिशा में करें प्रभावी कार्यवाही : कलेक्टर

Posted On:- 2026-03-25




जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से जिले में हो रहा बेहतर कार्य

मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय. पी. सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम मानपुर  अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर  डीआर ध्रुव, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निर्देशित किया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय. पी. सिंह ने महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय गतिविधियों पर नजर रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को भी इसके अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने हेतु स्कूल बैग की रैंडम जांच तथा छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे कैलेंडर बनाकर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नियमित गतिविधियां संचालित करें एवं आमजन को जागरूक करें। कानून व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर ने ग्रामों में उत्पन्न होने वाली सामूहिक समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा परीक्षाओं के मद्देनजर अनावश्यक कोलाहल पर नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने सूखा नशा के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी लेते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे संस्था प्रमुखों से विद्यालय परिसरों के 100 मीटर के दायरे में कोटपा एक्ट के उल्लंघन न होने संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय. पी. सिंह ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय से जिले में नशा मुक्ति एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सहयोग की बात कही। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से जिले में बेहतर कार्य हो रहा है, जो कानून एवं व्यवस्था के लिए सकारात्मक है। आगे भी सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।



Related News
thumb

ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विं...

कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...


thumb

’गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, जनवरी तक सभी चिह्नित बच्चों ...

। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...


thumb

’बारिश से फसल को नुकसान हो तो 72 घंटे में दें सूचना, 10 दिन में होग...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा की समीक्षा से आवास स्वीकृति में तेजी, 1,132 परिवार...

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।


thumb

’सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए आवेदन 2 दिसंबर तक

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...


thumb

’सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की ...

कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...