जानें सलमान स्टारर 'मातृभूमि' के नए गाने 'चाँद देख लेना' को लेकर हिमेश रेशमिया ने क्या कहा

Posted On:- 2026-03-25




मुंबई (वीएनएस)। सलमान खान फिल्म्स ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का गाना 'चाँद देख लेना' रिलीज किया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना ईद के मौके पर ड्रॉप किया गया है, जो प्यार, जुदाई और तड़प जैसे फिल्म के गहरे इमोशन्स को सामने लाता है।

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक से सजा यह गाना दो प्रेमियों के बीच की दूरी के दर्द को खूबसूरती से दिखाता है, जो एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों की इमोशनल सच्चाई को बयां करता है। विजुअल्स में दिखाया गया है कि कैसे चित्रांगदा सिंह का किरदार अपने पति (सलमान खान) का बड़ी हिम्मत के साथ इंतज़ार कर रहा है, जो बॉर्डर पर सेवा देने के बाद घर लौटते हैं। यह गाना उन परिवारों की खामोश ताकत को हाईलाइट करता है जो देश की रक्षा करने वालों के पीछे मजबूती से खड़े रहते हैं।

अपनी कंपोजिशन के बारे में बात करते हुए हिमेश रेशमिया ने कहा , “इस गाने के साथ हमारा मकसद दो प्रेमियों के बीच की दूरी के दर्द को पकड़ना था। समीर अनजान के लिरिक्स उस दर्द को जिंदा कर देते हैं, जबकि धुन को काफी 'मासी' (massy) और एडिक्टिव रखा गया है। इस धुन को बनाने में घंटों की मेहनत और लगन लगी है। मैंने पहले भी सलमान खान के लिए गाने बनाए हैं, लेकिन इसमें एक अलग तरह की यूनिकनेस है, जो हर सुनने वाले के दिल को गहराई से छू लेगी।”

'चाँद देख लेना' को युवा टैलेंट निहाल ताउरो और अकोना मुखर्जी ने गाया है। निहाल को उनके पॉपुलर आध्यात्मिक भजनों और कीर्तनों के लिए भी जाना जाता है।

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम रोल में नज़र आएंगी।



Related News
thumb

अल्लू अर्जुन का फिल्मी सफर: बेमिसाल जुनून और लगातार खुद को बेहतर बन...

अल्लू अर्जुन को पैन-इंडिया इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता है, जिनकी फैन फॉलोइंग न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में बहुत ज्याद...


thumb

नमित मल्होत्रा की रामायण का बड़ा अपडेट! 2 अप्रैल को ‘राम’ का ग्रैंड...

रामायण 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है।


thumb

'एक दिन' के नए गाने 'ख्वाब देखूं' में नजर आई साई पल्लवी और जुनैद खा...

'एक दिन' ने अपने ट्रेलर और टाइटल ट्रैक के साथ पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। अब, एक और नया गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज हो गया है, जो...


thumb

हैदराबाद में ही बस गया वाराणसी! राजामौली ने फिल्म के लिए खड़ा किया आ...

एस. एस. राजामौली ने अब तक की सबसे बड़ी फिल्म 'वाराणसी' के लिए हैदराबाद में एक विशाल सिनेमाई साम्राज्य खड़ा किया है, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड...


thumb

'तुम्बाड 2' के लिए मुंबई में तैयार हो रहा है शहर, हस्तर की होगी ग्र...

'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने वाकई सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म ने एक 'कल्ट क्लासिक' पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे बे...