भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए मजदूर की मौत

Posted On:- 2026-03-26




भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसा प्लांट परिसर के अंदर
यह घटना रेल मिल क्षेत्र के जीरो कार्बाइड मोड़ के पास 14 नंबर बिल्डिंग के सामने हुई। मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी गोमती प्रसाद साहनी के रूप में हुई है, जो एसआरयू के तहत ठेका मजदूर थे।

ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आए

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक रेल पटरी लोड करने के लिए शिपिंग एरिया की ओर जा रहा था। मोड़ लेते समय साइकिल सवार मजदूर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

अस्पताल में तोड़ा दम
घायल मजदूर को पहले प्लांट के मेडिकल पोस्ट और फिर सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। उनकी एक छोटी बेटी है, जिसकी पढ़ाई का खर्च कंपनी उठाने को तैयार है। साथ ही मुआवजा राशि और पत्नी को नौकरी देने की बात भी कही गई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही ईडी वर्क्स राकेश कुमार सहित प्लांट प्रबंधन और यूनियन के नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।



Related News

thumb

ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य...


thumb

नगर पालिका अध्यक्ष ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद...



thumb

25 किमी साइकिल रैली निकालकर युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ​

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर रविवार को नवा रायपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन का मुख्...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सा...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने एक वर्ष के सफर में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनि...