रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई जिला हेल्पलाइन अब लोगों के लिए राहत का भरोसेमंद जरिया बन चुका है। रावतपुरा फेस-2, रायपुर निवासी जनक राम को इसका सीधा लाभ मिला, जब उनकी गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या का समाधान मात्र एक दिन में हो गया।
जनक राम ने बताया कि उनकी बहू श्रीमती रीतू परधारे के नाम से घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी। एजेंसी से संपर्क करने पर सर्वर समस्या की बात कही गई। उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कई बार प्रयास किया, लेकिन बुकिंग सफल नहीं हो सकी। इस बीच घर में गैस सिलेंडर की अत्यधिक आवश्यकता बनी हुई थी।
इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से रायपुर जिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली। जनक राम ने अपनी समस्या हेल्पलाइन में दर्ज कराई। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए खाद्य विभाग तक समस्या पहुंचाई। इससे जनक राम का तुरन्त बुकिंग ले ली गई तथा अगले ही दिन उनके घर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया
जनक राम ने बताया कि जिला हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था जिले के अन्य लोगों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला हेल्पलाइन नंबर "कॉल सेंटर" का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर जिला हेल्पलाइन नंबर की सुविधा का लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्...
पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने प्र...
कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 29 मार्च को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए सामूहिक उपनयन संस्कार क...
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्...
धरसीवां में आयोजित प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘कुंवरगढ़ महोत्स...