सांसद पांडेय ने मरीज के ईलाज के लिए दिलाई तीन लाख की वित्तीय सहायता

Posted On:- 2026-03-28




कवर्धा (वीएनएस)। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित एक मरीज के ईलाज हेतु तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता दिलाई है। 

कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झलका के निवासी दिनेश मोहले की एक किडनी खराब हो गयी है। इनका उपचार बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है। चिकित्सक द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दिया गया है। ये आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। इन्होंने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और ईलाज हेतु सहायता की गुहार लगाई। सांसद संतोष पांडेय ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मरीज दिनेश मोहले के किडनी ट्रांसप्लांट कराने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। इसके बाद उक्त मरीज के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपए की की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस राशि से मरीज के ईलाज में सहायता मिलेगी। इससे पहले भी सांसद पांडेय कई मरीजों के ईलाज हेतु वित्तीय सहायता दिला चुके हैं। मरीज के परिजनों ने उक्त सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद संतोष पांडेय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल LPG कोटा, होटल-रेस्टोरेंट को अब ज्यादा गैस

छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद...


thumb

पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहें...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्...


thumb

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी से आमजन को मिलेगी राहत: डॉ. तिवारी

पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में कमी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने प्र...


thumb

रायपुर में 29 मार्च को सामूहिक उपनयन संस्कार, 37 बटुक होंगे शामिल

कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 29 मार्च को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए सामूहिक उपनयन संस्कार क...


thumb

छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्...

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्...