सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. इसके पांच अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वारके आधार पर ही दिन की शुरुआत की जाती है. साथ ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 29 मार्च को रविवार के दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. रविवार को एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी.
इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन एकादशी तिथि का ही मान होगा. चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में जाना जाता है. इस दिन को अमलकी एकादशी भी कहा जाता है, जो अत्यंत शुभ और नारायण की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है.
29 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त 6 बजकर 37 मिनट पर होगा. पंचांग के अनुसार नक्षत्र अश्लेषा दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा. योग धृति शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. करण विष्टि सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
इस दिन कई महत्वपूर्ण मुहूर्त हैं. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक और सायाह्न संध्या 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक होगी. वहीं, अमृत काल दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए. यमगंड दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक, गुलिक काल शाम 3 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक होगा. भद्रा सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. गंड मूल पूरे दिन रहेगा.
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रसिद्धि को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है, जैसे आपकी मेहनत का फल अब लोगों के सामने चमकने वाला हो। लेकिन याद रखें, ...
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। 1 अप्रैल, बुधवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पड़ रही है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ मान...
आज ग्रहों की चाल एक तरफ अनुशासन और दूसरी तरफ नई ऊर्जा का शानदार तालमेल बना रही है।
आज का दिन आपके लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आप अपनी आ...
आज ग्रहों की स्थिति आपके भीतर के एकांत और बाहरी दुनिया के उत्साह के बीच एक सेतु बना रही है। सुबह के समय चंद्रदेव अपनी गृह राशि कर्क में गोचर करेंगे...