भाजपा 6 अप्रैल को मनाएगी 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश में कार्यक्रमों की तैयारी तेज

Posted On:- 2026-03-29




रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया है।


इस समिति का संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है। वहीं समिति में रंजना साहू, जी वेंकटराव और शिवनाथ यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऋतु चौरसिया और कमल गर्ग भी समिति के सदस्य होंगे। यह समिति कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ उनके सफल और गरिमामय आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगी।


स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कार्यक्रमों का पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ, मंडल और जिला स्तर पर विविध आयोजन किए जाएंगे, जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने सभी इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन को व्यापक और प्रभावी बनाया जाए, ताकि संगठन की मजबूती और विचारधारा का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।



Related News

thumb

ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य...


thumb

नगर पालिका अध्यक्ष ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद...



thumb

25 किमी साइकिल रैली निकालकर युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ​

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर रविवार को नवा रायपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन का मुख्...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सा...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने एक वर्ष के सफर में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनि...