बालाघाट (वीएनएस)। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। बैहर थाना क्षेत्र के केवलारी चौक के पास शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
देखते ही देखते आग का गोला बनी कार
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे कार अचानक सड़क किनारे पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
मासूम समेत तीन की मौके पर मौत
हादसे में 65 वर्षीय नगारची केलकर, 28 वर्षीय सविता केलकर और 3 साल की अभि केलकर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन किसी तरह कांच तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे।
राहगीरों ने बचाई बच्ची की जान
मौके पर मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए 8 साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं चालक सीतम केलकर और उनकी मां नानाबाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव से लौटते वक्त हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि परिवार अपने पैतृक गांव पोंडी से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार या चालक को झपकी आना मानी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की जरूरत को उजागर करता है।
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि आगामी मानसून सत्र में 'इंडिया' गठबंधन एकजुट होकर केंद्र सरकार को घेरेगा। विपक्ष संसद में राम मं...
महाप्रभु जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना के बीच ...
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की 'समझौता करने वाले नेताओं' संबंधी टिप्पणी पर खुद को लक्षित किए...
विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी ने अनुब्रत मंडल के शामिल होने की घोषणा की और उन्हें बागी गुट का बीरभूम ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया। माना जा रहा है क...
हम आपको बता दें कि जम्मू स्थित विशेष न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में शब्बीर अहमद शाह, सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल गनी लोन, मोहम्मद याकूब वकील, जाव...
अरविंद केजरीवाल ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाव...