रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” ने दो महीने पूरे कर लिए हैं और इस दौरान रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध ऐतिहासिक कार्रवाई की है। अभियान के तहत अब तक करीब ₹4 करोड़ 50 लाख मूल्य के अवैध शराब, गांजा और अफीम जब्त किए गए हैं, जबकि सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
367 आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में 26 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिलेभर में सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध शराब के 357 प्रकरण दर्ज कर 367 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2845 लीटर देसी, अंग्रेजी और महुआ शराब बरामद की। इनमें 2612 लीटर महुआ शराब शामिल है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली तस्करी पर भी रोक लगी है।
गांजा तस्करों पर वार
गांजा तस्करी के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। उड़ीसा मार्ग से संचालित नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 16 मामलों में 27 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 100 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया। वहीं, अवैध अफीम की खेती पर भी बड़ा प्रहार करते हुए तमनार और लैलूंगा क्षेत्र में 4 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में 2963 किलो अफीम (पौधों सहित) जब्त की गई, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
अभियान के दौरान कुल 394 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही नशीले पदार्थों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे 24 वाहनों (21 दुपहिया और 3 चार पहिया) को भी जब्त किया गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी और प्रभावी पहल माना जा रहा है, जिससे अपराध पर नियंत्रण के साथ समाज में सुरक्षा का माहौल मजबूत होने की उम्मीद है।
प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY-IV) 2025-26 के अंतर्गत ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...