प्रॉपर्टी के लालच में हुई थी रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की हत्या, भाई ही निकले मास्टरमाइंड

Posted On:- 2026-03-31




लोरमी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक के सगे और चचेरे भाई ही मास्टरमाइंड निकले। पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं।

प्रॉपर्टी के लालच में रची गई साजिश
एसएसपी भोजराम पटेल के अनुसार, मृतक के सगे भाई रणजीत और चचेरे भाई रामपाल ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने सुपारी देकर हत्या करवाई। सुपारी किलर्स ने गमछे से गला घोंटकर दामोदर सिंह राजपूत की हत्या कर दी।

जंगल में दफन मिला था शव
दामोदर सिंह 21 मार्च को मुंगेली-लोरमी मार्ग से लापता हो गए थे। बाद में उनका शव कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र के जंगल में जमीन के अंदर दफन हालत में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर परिजनों से शिनाख्त करवाई, जिसमें पत्नी और बच्चों ने पहचान की।

पूछताछ में खुला पूरा राज
शुरुआत में पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया गया और पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ।

जांच जारी, सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंडरिया थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं लोरमी के लालपुर थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले को अब हत्या में बदलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, जहां संपत्ति के लालच में अपनों ने ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।



Related News
thumb

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भ...

बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...


thumb

छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अ...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...


thumb

गरियाबंद पॉलीटेक्निक में प्रवेश का अंतिम अवसर

संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...


thumb

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...