मुंबई (वीएनएस)। एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया, लेकिन एक किरदार ऐसा भी था जिसने उनके मशहूर ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ के पीछे की कहानी को सामने लाया। यह किरदार था उनके दोस्त संतोष लाल का, जिसे अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने निभाया था।
फिल्म में संतोष लाल को धोनी के शुरुआती दिनों के करीबी दोस्त के रूप में दिखाया गया है। माना जाता है कि धोनी ने सबसे पहले ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ संतोष को खेलते हुए देखा और बाद में उसे सीखा, जो आगे चलकर उनका सिग्नेचर शॉट बन गया।
क्रांति प्रकाश झा ने इस भूमिका को सादगी और गहराई के साथ पर्दे पर उतारा। भले ही फिल्म में कई बड़े किरदार थे, लेकिन संतोष लाल का रोल कहानी में भावनात्मक जुड़ाव लाने में बेहद अहम साबित हुआ।
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया था, जिसने इसे एक यादगार बायोपिक बना दिया।
फिल्म के बाद भी क्रांति प्रकाश झा ने बाटला हाउस और रक्तांचल जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय से पहचान बनाई है और लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं।
2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'पेड्डी' अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच ज़बरदस्त चर्चा बटोर रही...
आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एक प्यारी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी का...
रणवीर सिंह लगातार टिकट खिड़की पर अपना दबदबा कायम करते हुए हिंदी सिनेमा के निर्विवाद शक्ति केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने हाल ही में अपने अभिनय सफर और निर्देशक एस. एस. राजामौली के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा ...
OTT के दौर में खाली पड़े सिनेमाघरों को ‘धुरंधर’ ने फिर से जीवंत कर दिया। 1300 करोड़ रुपये के वैश्विक कलेक्शन के साथ आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशि...