जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम जनमन आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है और वे सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं।
इसी क्रम में मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करादरी के पहाड़ी कोरवा परिवार के कुल्लू राम को पीएम जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ है। वर्ष 2023-24 में 2 लाख रुपये की राशि से उनका आवास पूर्ण किया गया है। पहले जहां उनका परिवार कच्चे घर में रहकर बारिश, ठंड और अन्य कठिनाइयों का सामना करता था, वहीं अब पक्के घर में रहने से उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
हितग्राही कुल्लू राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले हम कच्चे घर में रहते थे, बरसात के समय काफी परेशानी होती थी। अब सरकार की मदद से पक्का घर मिल गया है। अब हमारा परिवार सुरक्षित है और रहने में भी सुविधा हो गई है। मैं बहुत खुश हूं और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने आगे बताया कि पक्का मकान मिलने से परिवार को हर मौसम में सुरक्षित रहने की सुविधा प्राप्त हुई है। अब उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।
जिले में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शासन की इस पहल से न केवल आवास की सुविधा मिल रही है, बल्कि लोगों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान की भावना भी विकसित हो रही है, जो समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम अदनार एवं तोतर के मध्य निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। भंवरडींग नदी पर 234 मीट...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर...
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार बुधवार को कोण्डागांव व...
जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई ...
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला पहुँचने पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर दिव्या ...
भारत सरकार के ’मिशन कर्मयोगी’ अभियान के अंतर्गत आज से ’साधना सप्ताह’ का विधिवत आगाज हो गया है। जिसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला त...