प्रतापपुर के ग्रामों में जिला पंचायत सीईओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-03




जनकल्याणकारी योजनाओं के वस्तुस्थिति का लिया जायजा

सूरजपुर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मदन नगर में तालाब निर्माण का अवलोकन::

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मदन नगर पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्माणाधीन अटल/लालसाय तालाब कार्य का स्थलीय अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

जगन्नाथपुर में पीएम आवास की समीक्षा: :  

सीईओ विजेन्द्र पाटले ने ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में कोवलेश्वर, राजमाडी, रंजीता एवं सुरंती के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया। पाटले ने निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कनकनगर में डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण: : 

इसके उपरांत ग्राम पंचायत कनक नगर पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला पंचायत सीईओ द्वारा विकास कार्याे के भौतिक निरीक्षण व धरातल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जायजा लिया गया ताकि बेहतर तरीके से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके।

इस संपूर्ण निरीक्षण में अपर कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, डीएमसी मनोज साहू, एसडीएम प्रतापपुर ललिता भगत, तहसीलदार सुरेश राय, जनपद पंचायत सीईओ अनिल तिवारी, एसडीओ (आरईएस), सब इंजीनियर बृजेश नरेश, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी निर्मल श्याम, पटवारी, पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोहर पैकरा, मनरेगा टीए संजय लाल, कमलेश्वर राजवाड़े, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क व पुल का किया निरीक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम अदनार एवं तोतर के मध्य निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। भंवरडींग नदी पर 234 मीट...


thumb

कलेक्टर ने मर्दापाल क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों व छात्रावास का क...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को मर्दापाल तहसील अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर...


thumb

ग्राम चेमा में आयोजित शिविर में हुआ गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार बुधवार को कोण्डागांव व...


thumb

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 09 नई 108 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई ...


thumb

संभागायुक्त व कलेक्टर ने ग्राम अरमरीकला में सोख्ता गड्ढा के निर्माण...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला पहुँचने पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर दिव्या ...


thumb

जिले में ‘साधना सप्ताह’ का शुभारंभ, पहले दिन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत सरकार के ’मिशन कर्मयोगी’ अभियान के अंतर्गत आज से ’साधना सप्ताह’ का विधिवत आगाज हो गया है। जिसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला त...