दुरुग में अपहरण की कोशिश से सनसनी, नकाबपोशों से बचकर भागीं दो बच्चियां

Posted On:- 2026-04-06




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के बेलादुला चौकी क्षेत्र के दुरुग गांव में अपहरण की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग बच्चियों को अज्ञात नकाबपोश युवकों द्वारा उठाने की कोशिश किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। दोनों बच्चियां अपने घर के आंगन में खड़ी थीं, तभी पीछे से दो अज्ञात नकाबपोश पहुंचे और उनके मुंह पर कुछ सुंघाने की कोशिश करने लगे। खतरा भांपते ही बच्चियों ने शोर मचाया, लेकिन परिजन तुरंत बाहर नहीं आ सके।

बताया जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए दोनों बच्चियां वहां से भागीं और करीब एक किलोमीटर दूर जाकर छिप गईं। इसी दौरान जब परिजनों ने बच्चियों को घर में नहीं देखा तो वे रिश्तेदारों के साथ उनकी तलाश में निकल पड़े। बाद में दोनों बच्चियां गांव के छोर पर स्थित घोघरी इलाके के पास बेसुध अवस्था में मिलीं।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भटगांव थाना और बेलादुला चौकी में सूचना देने की बात कही है। परिजन इस घटना को बच्चा चोरी की आशंका से भी जोड़कर देख रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।

फिलहाल घटना की वास्तविकता स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।




Related News
thumb

सदन का ऐतिहासिक सत्र सुनने विधानसभा पहुंची मिस इंडिया छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुलाकात की।


thumb

नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुरुवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों ने मुल...


thumb

छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए भूमि और राजस्व...


thumb

तेन्दूपत्ता से बदली जिंदगी, बढ़ी आय और सम्मान

तेन्दूपत्ता संग्रहण आदिवासी और वनवासी परिवारों के लिए आजीविका का एक अत्यंत सशक्त और महत्वपूर्ण आधार है।


thumb

पेंड्रा के मेधावी छात्रों से वीडियो कॉल पर जुड़े मंत्री अग्रवाल, दी ...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने प्रभार क्षेत्र प...


thumb

2 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म: 6 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया अपडेट सामने आया है। ताजा मेडिकल ...