भोपाल (वीएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने आवास के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर रखे मेडल और प्रशस्ति-पत्र उठा ले गए। यह घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर यह वारदात हुई। टीटी नगर पुलिस ने बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि साफ-सफाई या अन्य काम के बहाने बंगले में आने-जाने वाले किसी बाहरी व्यक्ति का इस चोरी में हाथ हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।
यह घटना इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि यह एक वीआईपी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक कड़ी रहती है। मंत्री आवास में इस तरह की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले से ट्रॉफियां, मोमेंटो, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र चोरी हुए हैं। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है।
तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK से 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार करने की मांग की है, अन्यथा राज्य ...
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी पर हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में दर्ज FIR को भाजपा द्वारा दलित अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को...
उच्चतम न्यायालय ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन में एथनॉल के सटीक प्रतिशत का अनिवार्य लेबल लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया है...
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने कहा कि उनके सामने ऐसी कोई 'मजबूर करने वाली परिस्थितियां' नहीं थ...
द्र सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ़ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सरकार ने अनुच्छेद 142 के तहत क...
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मोहन भागवत के न्यूयॉर्क भाषण को स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के समकक्ष बताया है। उन्होंने कहा कि भागवत ने वै...