बिलासपुर (वीएनएस)। शहर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक प्रोफेसर दंपती के इकलौते बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक यश वर्धन सिंह ठाकुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग का छात्र था।
मंगलवार रात करीब 8 बजे यश वर्धन लोधीपारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचेत अवस्था में मिला।
स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से उसे तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सायनाइड सेवन बताया जा रहा है।
यश इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन शाखा का द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और मां शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं।
परिजनों के अनुसार, शाम को घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। मां से अंतिम बातचीत में उसके व्यवहार में अवसाद के संकेत महसूस हुए थे। इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और माता-पिता की तबीयत भी बिगड़ गई है।
छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...
सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...
पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...
जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...