परीक्षा में लापरवाही: 9वीं-11वीं के एग्जाम में तीन शिक्षक नदारद, एक के भरोसे केंद्र

Posted On:- 2026-04-08




बिलासपुर (वीएनएस)। जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा में वार्षिक परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।

 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद भी केवल एक शिक्षक ही केंद्र पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 9:30 बजे तक केवल शिक्षक कौशल कुर्रे ही विद्यालय पहुंचे थे, जबकि बाकी तीन शिक्षक अनुपस्थित रहे।

ऐसे में पूरी परीक्षा व्यवस्था एक ही शिक्षक के भरोसे संचालित होती रही। उन्होंने अकेले ही प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया और सभी कक्षाओं की निगरानी भी की।

शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई, जिससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को उजागर करती है, जिससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



Related News
thumb

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल : अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को मिलेग...

कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल से अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर होगा चिन्ह...

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) वर्ग के व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पहचान प्रमाण पत्र जारी ...


thumb

बोडोकछार, चोंगरीबहार, नगर पंचायत बगीचा व कोतबा में शिविर 13 को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन जारी है। इसी क्...


thumb

अच्छी छवि, जिम्मेदारी के साथ स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वय...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प...


thumb

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।


thumb

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।