लक्ष्य माउंट एवरेस्ट: छत्तीसगढ़ की अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को फहराएंगी सफलता का परचम

Posted On:- 2026-04-08




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 9 अप्रैल को अमिता श्रीवास विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। यह अभियान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे से भेंट के दौरान अमिता श्रीवास ने एवरेस्ट फतह कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प दोहराया तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त तिरंगे को शिखर पर फहराने की बात कही। कलेक्टर महोबे ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश सहित पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि अमिता श्रीवास अपने इस मिशन के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा” एवं “स्वच्छ भारत मिशन” के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देंगी। अमिता श्रीवास ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो को फतह किया था। उनका यह प्रयास प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणादायी होगा।  इस दौरान एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल उपस्थित थे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...