जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन औचक जांच किया गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 ट्रैक्टर, 02 टीपर एवं 01 हाईवा को जब्त कर पंतोरा चौकी के सुपुर्द किया गया तथा 02 टीपर को मौके पर ही नोटिस चस्पा कर सील किया गया। इसी क्रम में चांपा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रैक्टर को जब्त कर चांपा थाना के सुपुर्द किया गया। हथनेवरा में जांच के दौरान 04 हाईवा जब्त किए गए, वहीं ग्राम पिपरदा में भी मौके पर 04 हाईवा जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए गए 03 हाईवा को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...