लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी, आमजन से सतर्क रहने की अपील

Posted On:- 2026-04-08




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ बढ़ते तापमान को देखते हुए हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां जारी की हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है और समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनने, बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकने तथा खाली पेट घर से बाहर न जाने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखने, वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ने की भी हिदायत दी गई है।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार (40 डिग्री सेल्सियस से अधिक), सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, घबराहट, त्वचा का लाल व सूखा होना तथा बेहोशी शामिल हैं। यदि किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर को ठंडा करें एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल उपचार हेतु ले जाएं। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में पूरी सतर्कता बरतें, स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। विशेषकर मजदूर, किसान एवं खुले में कार्य करने वाले लोग निर्धारित समय में ही कार्य करें और बीच-बीच में विश्राम अवश्य लें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें एवं अफवाहों से बचें। ‘‘सावधानी ही बचाव है - हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।‘‘




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...