जांजगीर (वीएनएस)। जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत तांडे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीता। इसी दौरान उसने मौका पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती को धोखे का एहसास हुआ, तो उसने मुलमुला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा और मानसिक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...