जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों की तिथियां तय, 16 अप्रैल से शुरुआत

Posted On:- 2026-04-10




12 तहसीलों में चरणबद्ध आयोजन, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की

बिलासपुर (वीएनएस)। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार ये शिविर 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 2 जुलाई 2026 तक विभिन्न तहसीलों में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करने पर विशेष जोर रहेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को बिल्हा से शिविरों की शुरुआत होगी। इसके बाद 25 अप्रैल को बिलासपुर और 30 अप्रैल को तखतपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। मई माह में 8 मई को मस्तूरी, 16 मई को कोटा, 22 मई को बेलतरा तथा 28 मई को सकरी में शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में जून माह में 4 जून को बेलगहना, 12 जून को रतनपुर, 20 जून को पचपेड़ी और 25 जून को सीपत में शिविर आयोजित होंगे। अंतिम चरण में 2 जुलाई को बोदरी में शिविर आयोजित कर अभियान का समापन किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश एसडीओ राजस्व और सीईओ जनपद को दिए गए।



Related News
thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...


thumb

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...


thumb

‘सही दवा - शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठ...

राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...


thumb

उचित मूल्य दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनि...

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...


thumb

कृषि विभाग की पहल : किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह

आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...


thumb

भीषण गर्मी में राहत : सूरजपुर न्यायालय परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ ...

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...