बालोद (वीएनएस)। केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पी.ओ.एस. मशीन, भौतिक स्कंध एवं कृषकों को वितरित उर्वरक मात्रा का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले के टेसू कृषि केन्द्र गुरूर, सुरेश ट्रेडर्स गुरूर, सोनकर कृषि केन्द्र डौंडीलोहारा, सोनवानी कृषि केन्द्र जेवरतला, सेवा सहकारी समिति नवागांव (अहि.) में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाई गई। संबंधितो को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं बाफना कृषि केन्द्र, अछोली को विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण लगातार चलता रहेगा एवं उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार से अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूध्द उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...
इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...
भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...
छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सक्रियता से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। फोरम...
छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उ...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...