हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: देरी के आधार पर इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट नहीं कर सकेंगी कंपनियां

Posted On:- 2026-04-10




बिलासपुर (वीएनएस)। सड़क हादसों के पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि केवल समय सीमा (लिमिटेशन) के आधार पर बीमा कंपनियां क्षतिपूर्ति देने से इनकार नहीं कर सकतीं। तकनीकी कारणों का हवाला देकर पीड़ितों को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता।

बीमा कंपनियों की याचिकाएं खारिज
मामले में श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सहित कई कंपनियों ने 40 से अधिक सिविल रिवीजन याचिकाएं दायर की थीं।

इन याचिकाओं में तर्क दिया गया था कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 166(3) के तहत तय समय सीमा बीत जाने के बाद ट्रिब्यूनल को क्लेम सुनने का अधिकार नहीं है।

हालांकि हाई कोर्ट ने इन सभी तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि न्याय केवल तकनीकी आधार पर नहीं रोका जा सकता।

ट्रिब्यूनल को सुनवाई जारी रखने के निर्देश
हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल को निर्देश दिया है कि वे ऐसे मामलों की सुनवाई कानून के अनुसार जारी रखें। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि चूंकि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए अंतिम आदेश पारित करने से पहले शीर्ष अदालत के फैसले का इंतजार किया जाएगा।

पीड़ितों को बड़ी राहत
इस फैसले से उन पीड़ितों और परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो देरी के कारण मुआवजे से वंचित रह जाते थे। अदालत ने साफ कर दिया है कि न्याय प्रक्रिया में तकनीकी बाधाएं पीड़ितों के अधिकारों पर हावी नहीं हो सकतीं।



Related News
thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...


thumb

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...


thumb

‘सही दवा - शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठ...

राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...


thumb

उचित मूल्य दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनि...

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...


thumb

कृषि विभाग की पहल : किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह

आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...


thumb

भीषण गर्मी में राहत : सूरजपुर न्यायालय परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ ...

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...