बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने विगत 09 अप्रैल को गंगा मैया दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों में कमियां पाई गईं।
मिठाई निर्माण इकाई और तैयार सामग्रियों में शुद्धता व साफ-सफाई की कमी मिली। फ्लोर बेस के गड्ढों में जमे पानी से दुर्गंध एवं निर्माण कार्य में लगे हलवाइयों द्वारा कैप (टोपी) और ग्लब्स जैसे आवश्यक सुरक्षा संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा था। उपरोक्त कमियों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के द्वारा जारी आदेशानुसार खाद्य मानकों की अनदेखी करने पर तत्काल प्रभाव से निर्माण इकाई एवं विक्रय इकाई को सील कर दिया गया।
किसानों से किसानों से दूध का क्रय एवं विक्रय निरंतर जारी रहेगा ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो। चिलिंग और स्टोरेज यूनिट को खुला रखा गया है ताकि आम उपभोक्ताओं को दूध की आपूर्ति में कोई असुविधा न हो। संस्था को उपरोक्त कमियों को सुधारने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इन कमियों की पूर्ति और प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद, यदि सभी मानक सही पाए जाते हैं, तभी इकाई को पुनः संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...
इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...
भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...
छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सक्रियता से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। फोरम...
छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उ...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...