बिलासपुर (वीएनएस)। जिले में चल रहे राजस्व पखवाड़ा के तहत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्राम गनियारी में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मौके पर समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और अधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने को कहा।
जिले में संचालित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्राम गनियारी (उप तहसील गनियारी) में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। साथ ही जल संचयन एवं संरक्षण के महत्व को बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
शिविर में राशन कार्ड प्रतिवेदन, फौती नामांतरण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, तथा नाम त्रुटि सुधार से संबंधित आवेदनों पर कार्यवाही की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भरनी-परसदा में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच, जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी शिविर में शामिल हुईं।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...
राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...
आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...