गुणों की खान है हरी मूंग दाल

Posted On:- 2026-04-11




आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स पोषक तत्वों से भरपूर इस दाल को ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद मानते हैं। आप भी प्रोटीन से भरपूर इस दाल को अपने डाइट प्लान में शामिल कर अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स

हरी मूंग दाल आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकती है। जो लोग जिम जाते हैं, वो भी बॉडी और मसल्स की रिपेयरिंग और मजबूती के लिए मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। हरी मूंग दाल गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो फाइबर रिच मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

हरी मूंग दाल में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है यानी इस दाल को खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाता है। मूंग दाल खाने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी हरी मूंग दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे

हरी मूंग दाल में मौजूद तत्व हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हरी मूंग दाल ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर हरी मूंग दाल को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

अदरक का सेवन कब और कैसे करना चाहिए?

अदरक का इस्तेमाल सब्जी से लेकर चाय बनाने में किया जाता है। लेकिन यह जड़ वाली सब्जी सेहत के लिए भी बेहद लाभकरी है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से...


thumb

किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ओट्स

ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह सुपरफूड अपने हाई फाइबर और हृदय स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। रात भर भिगोए गए ओट्स से...


thumb

सौंफ के फायदे

गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। जरा सा तेल मसालेदार खाना खाने से ही जलन, गैस और एसिडिटी होने लगती है। ऐसा लगता है कि खाने ...


thumb

खजूर खाने के फायदे

खजूर मिठास से भरा फल होता है, जिसे खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इसका इस्तेमाल कई लोग चीनी की जगह चीनी के रूप में भी करते हैं। फाइबर से युक्त इस...


thumb

इन फलों को खाली पेट खाने से सेहत को मिलते हैं बेहतरीन फायदे

आप सुबह खाली पेट जो चीज भी खाते हैं उससे आपकी ऊर्जा, पाचन और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। सुबह का पहला आहार हल्का, पोषक तत्वों से भरपूर और पचने य...


thumb

गले में सूजन और खराश की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

बारिश के मौसम में, जब हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है, तो सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार तो गला बैठ जाता है और इन्फेक्...