बिलासपुर (वीएनएस)। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।
अरपा-पार सरकंडा क्षेत्र के जाम की बड़ी वजह बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग का गलत उपयोग पाया गया है। पार्किंग स्थल को गोदाम और सर्विसिंग सेंटर में बदलने से सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निगम ने डी-मार्ट गेट के पास सड़क की ओर बढ़ाए गए अवैध लोहे के ग्रिल को हटाया।
साथ ही डी-मार्ट प्रबंधन को 48 घंटे के भीतर नक्शे के अनुसार बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
नियमों के उल्लंघन पर सरकंडा क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठानों—मौसाजी स्वीट्स, पुष्पेंद्र साहू की दुकान और रॉयल स्वीट्स—की पार्किंग को सील कर दिया गया।
जांच में पाया गया कि मौसाजी स्वीट्स की पार्किंग को सर्विस सेंटर और गोदाम बना दिया गया था, जबकि एक अन्य बिल्डिंग में पार्किंग स्थल को कोचिंग संस्थान को किराए पर दे दिया गया था।
निगम ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...
राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...
आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...