बालोद जिले में राजस्व पखवाड़े का आयोजन निरंतर जारी

Posted On:- 2026-04-11




आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शनिवार

 11 अप्रैल को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित

बालोद (वीएनएस)। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण हेतु जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज 10 अप्रैल को जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता से प्राप्त अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, नक्शा बटांकन, फौती नामांतरण, बटवारा, अभिलेख त्रुटिसुधार आदि से संबंधित राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। राजस्व पखवाड़ा को लेकर आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने आज सुबह से ही अपने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम पंचायतों में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा के इसी अनुक्रम में शनिवार 11 अप्रैल 2026 को बालोद तहसील के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर, भोथली, अमोरा, दरबारी नवागांव, पर्रेगुड़ा, गुण्डरदेही तहसील के ग्राम पंचायत कुथरेल एवं खुटेरी रंग, डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम पंचायत कसही, देवरी तहसील के ग्राम पंचायत जेवरतला में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ’राजस्व पखवाड़ा’ अप्रैल से जून तक तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत अप्रैल माह में 01 अपै्रल से 15 अप्रैल 2026, मई माह में 04 मई से 18 मई 2026 तथा जून माह में 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।



Related News
thumb

लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मसमर्पित हितग्राहियों को ट्रैक्टर प...

जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...


thumb

छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...


thumb

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामों में जल सुलभ कराने का अटूट संकल्प

भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...


thumb

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्त...

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सक्रियता से जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। फोरम...


thumb

सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य : जनकल्याणकारी योजनाओं ने दि...

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उ...


thumb

बिहान से बदली जिंदगी : गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...