ग्रामीणों से बातचीत कर उनके राजस्व संबंधी समस्याओं की ली जानकारी
बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम टेंगना बरपारा के ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुँचकर राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित हल्का पटवारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिविर में प्राप्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का समुचित निराकरण करने के दिए निर्देश। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनके राजस्व संबंधी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत उनके गांव में आयोजित शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित हल्का पटवारी एवं अन्य कर्मचारियों से राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में सुविधा प्रदान करने हेतु प्रचार-प्रसार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हल्का, पटवारी एवं कर्मचारियों को राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों की समुचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने हल्का पटवारी से शिविरों में बी-1 के वाचन आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने हल्का पटवारी एवं अन्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में जब तक ग्रामीण रहेंगे तब तक आप सभी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...
सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...
पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...
जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...