नीर चेतना अभियान : झलमला में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

Posted On:- 2026-04-11




बालोद (वीएनएस)। गिरते भू-जल स्तर एवं पानी की समस्या को देखते हुए जल संचय, जन भागीदारी 2.0 के अंतर्गत ग्राम झलमला में नीर चेतना अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने जल सरक्षण और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) का विशेष अभियान शुरू किया है। जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.एस. राजपुत के मार्गदर्शन में ग्रामवासीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अभियान के तहत ग्राम पंचायत झलमला में एकता ठाकुर के घर श्रमदान के माध्यम से सोक पीट का निर्माण किया गया। ग्रामीणों से घर के छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने, पानी व्यर्थ न बहाने और पारम्परिक जल स्त्रोतो को पुर्नजीवित करने जन समुदाय एवं बिहान समूह के माध्यम से वृंदावन कलस्टर सिवनी द्वारा रंगोली, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली एवं सोखता गढ्ढा का निर्माण कर जीवंत उदाहरण के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामवासीयों से पानी को अनमोल धरोहर मानकर उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ लेने का आग्रह किया गया साथ ही जन समुदाय एवं जनभागीदारी के द्वारा सोखता गढ्ढ़ा बनाने गली भ्रमण कर एवं घर-घर जाकर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत केे सहायक परियोजना अधिकारी  नितेश साहू ने बताया कि ऐसे अभियान ग्रामीणों की सहभागिता से ही सफल होते है। सभी नागरिको से जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य  दुष्यंत साहू, सरपंच श्रीमत्ति चुम्मन ठाकुर, विकास विस्तार अधिकारी  अशोक कुमार धु्रव, डीएमएम  अजय सिंह एवं जनपद पंचायत बालोद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, जिले के 1 ल...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच ...


thumb

कमिश्नर डोमन का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, मोतियाबिंद मरीजों...

बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने शनिवार को सुकमा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।


thumb

कोंटा पहुंचे बस्तर कमिश्नर, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान स्वास्थ...

बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह शनिवार को एकदिवसीय क्षेत्रभ्रमण पर कोंटा पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार एवं डिप्टी कमिश्नर बी.एस. सिदार भी उनके साथ मौ...


thumb

भीषण गर्मी में राहत; हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली सुविधा

भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रया...


thumb

पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न,छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास क...

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...


thumb

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के ८631 विद्यार्थियों को 12.26 करोड़ की...

छत्तीसगढ़ सरकार वनाश्रित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में निरंतर बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्...